Connect with us

गाजीपुर

परसदा में अवैध रूप से रखी गई मूर्तियां हटीं, प्रशासन ने संभाली स्थिति

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसदा में पंचायत सचिवालय और संत रविदास मंदिर के पास खाली पड़ी नवीन परती में सोमवार की रात श्री हनुमान जी की मूर्ति और उस मूर्ति के ठीक सामने संत रविदास की मूर्ति रख दिये जाने से उत्पन्न राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से मंगलवार की शाम हटाने के बाद विवाद समाप्त हो गया।

परसदा में सोमवार की की रात कुछ लोगों ने संत रविदास मंदिर और ग्राम पंचायत सचिवालय के निकट नवीन परती की जमीन में पश्चिम तरफ श्री हनुमान जी की प्रतिमा और उस प्रतिमा के सामने कुछ ही दूरी पर पूरब उसी नवीन परती में संत रविदास की प्रतिमा भी रख दिए । सुबह ग्रामीणों में यह देखकर इसकी सूचना प्रशासन को दे दी, हालांकि मौके पर कोई तनाव नहीं रहा लेकिन इस तरह की सूचना ही प्रशासन के लिए सर दर्द बन गई।

सूचना पाकर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार राय अपने सहयोगी उप निरीक्षक मोरध्वज दुबे ए एवं अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह , नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ,राजस्व निरीक्षक चितरंजन कुमार चौहान मौके पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली।

लेखपाल राहुल कुमार ने बताया कि कि गाटा संख्या 153 रकबा 298 एअर नवीन परती है। इसी परती में ही पहले से संत रविदास का मंदिर के अलावा ग्राम पंचायत सचिवालय भवन तथा सामुदायिक शौचालय का भवन बना हुआ है। इसी परती की कुछ खाली पड़ी जमीन में श्री हनुमान जी एवं संत रविदास जी की मूर्ति को कुछ लोगों ने रख दिया था। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह और थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गांव की एक दो लोगों को ताछ के लिए बुलाया जानकारी होते ही बहुत सी महिलाएं थाना मुख्यालय पहुंच गई जिन्हें समझा बुझा कर वापस किया गया।

पूरे दिन प्रकरण पर बातचीत का दौर चलता रहा अंत में प्रशासन ने किसी भी हालत में गैर कानूनी कार्य की इजाजत न देने की बात कहते हुए ग्रामीणों को शांत किया और दोनों मूर्तियों को अपने कब्जे में लेकर परसदा के ही अमरेंद्र राय को सुपुर्द कर दिया। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह थानाध्यक्ष कुमार राय ने कहा कि किसी को भी बिना अनुमति के गैर कानूनी ढंग से किसी प्रकार की प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और यदि कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page