Connect with us

चन्दौली

पत्नी से नाराज होकर युवक ने गंगा में लगायी छलांग

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय पुल से सोमवार की शाम को 30 वर्सीय युवक रिंकू राजभर ने गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की। वहां मौजूद मार्कण्डेय मल्लाह ने कूदते देख तत्काल नाव से पहुचकर जान बचायी । पुलिस ने उसे चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाये,जहां डॉक्टरों ने इलाज कर घर भेजा । गंगा में कूदने का कारण पत्नी से अनबन बताया ।
          
इटवा ( सकलडीहा ) गांव के रहने वाले रिंकू राजभर पुत्र स्व.रामअवतार की शादी थाना क्षेत्र के मोहरगंज खरखोलिया गांव में हुआ है । पति पत्नी का विवाद लंबे समय से चल रहा है। उसकी पत्नी शिवकुमारी देवी विगत छह साल से मायके में रह रही थी। सोमवार को वह खरखोलिया गया था । जो वहां से लौटने के बाद शाम को बलुआ पुल पर पहुँचा जहां से गंगा में छलांग लगा दिया।

Loading...

घाट पर मौजूद प्राइवेट गोताखोर मार्कण्डेय माझी ने गंगा में कूदते देख अपने टीम के साथ दो नाव लेकर पुल की तरफ बढ़कर गंगा में युवक को खोजकर बाहर निकाला । उसके बाद बलुआ पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुचकर एसआई बिनोद सिंह ने उसे चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाये । जहां डॉक्टरों ने इलाज कर ठीक किया । पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द किया । इस संदर्भ में एसआई विनोद सिंह ने बताया कि पत्नी से इसका विवाद चल रहा था । जो सोमवार को किसी बात को लेकर गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश किया ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page