Connect with us

अपराध

पड़ोसियों के विवाद में सफाईकर्मी की हत्या, पत्नी भी चाकू लगने से घायल

Published

on

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में पड़ने वाले अकथा स्थित काशीराम आवास में दो पड़ोसियों के विवाद में एक ओर से चाकू लगने से राजा बाबू 36 वर्षीय नामक सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी को भी चाकू लगा जो कि गंभीर रूप से घायल है। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने जयदेश समाचार को बताया कि बीती रात लगभग 8:30 बजे दो पड़ोसियों का विवाद नाली बनाने के लिए चंदा ना देने के कारण हुआ था। जिसमें एक पड़ोसी ने राजा बाबू नामक सफाईकर्मी और उसकी पत्नी पर चाकू से वार किया। जिससे चाकू लगने से राजा बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी चाकू लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी मिलने पर सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आरोपी मौके से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। लेकिन अभी तक पकड़ा नहीं गया। लगातार दबिश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page