Connect with us

वाराणसी

नौतपा के 4 दिनों में 50 की मौत, 3 जून से प्री-मानसून बारिश के आसार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गर्मी पूरे ईस्ट यूपी में जानलेवा बनती जा रही है। वाराणसी में नौतपा के बीते 4 दिनों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। डॉक्टरों ने वजह हीट स्ट्रोक ही बताई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है। आज नौतपा का 8वां दिन है।

वाराणसी समेत पूरे ईस्ट यूपी में धूप खिलने के साथ ही उमस काफी बढ़ी हुई है।वाराणसी की बात करें तो हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बह रही है, लेकिन नमी 80% से भी ज्यादा है। इस वजह से हर सेकेंड पसीना निकल रहा। सुबह साढ़े 7 बजे तक वाराणसी का तापमान 31°C रिकाॅर्ड किया गया। दोपहर का पारा 47 डिग्री तक जा रहा है।

दक्षिणी पूर्वांचल यानी कि वाराणसी और आसपास के जिलों में आज से 2 दिन और 2 रात गर्मी काफी परेशान करेगी। वाराणसी और आसपास के 5 जिलों में दिन और रात के तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री ज्यादा होंगे। अगले 2 दिन के लिए हीट वेव और वार्म नाइट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज और रविवार के लिए वाराणसी सहित चंदौली, भदोही, मीरजापुर और सोनभद्र के लिए ये चेतावनी जारी की गई है।

आंधी के साथ हो सकती है बारिश – इसके अलावा, ईस्ट यूपी के जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर में आज और कल के लिए हीट वेव और वार्म नाइट का यलो अलर्ट की वार्निंग है। यानी कि यहां का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ही ज्यादा होगा। वहीं 3 जून से पूरे ईस्ट यूपी में प्री मानसून की बारिश का भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी की तरह से तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी।

भदोही रहा दूसरा सबसे गर्म जिला – शुक्रवार काे वाराणसी का अधिकतम तापमान 43°C रहा, जो कि सामान्य से 1.6°C अधिक रहा। शुक्रवार को पूरे दिन और रात दोनों टाइम गर्म-गर्म हवा चली। शुक्रवार को पूर्वांचल के सबसे गर्म जिलों में सोनभद्र नंबर 1 पर रहा। सोनभद्र के तिसूही में पारा 45.7°C दर्ज किया गया। इसके बाद भदोही का पारा 44.2°C रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page