अपराध
नौकरी दिलाने के नाम पर हजारों की ठगी
Loading...
Loading...
वाराणसी। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार ठगी मामले में दो आरोपियों के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी रोहित निवासी आगरा और खुशीराम सैनी निवासी टोंक राजस्थान के रूप में हुई है।
Loading...
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया अशोक विहार कॉलोनी निवासी उदय प्रताप उपाध्याय के अनुसार, पिछले साल हरियाणा में मर्चेंट नेवी का प्रशिक्षण लेकर पहड़िया लौट आया। प्रशिक्षण के दौरान उसकी जान पहचान रोहित से हुई। रोहित ने उसे नौकरी दिलाने और शिप पर भेजने का आश्वासन दिया और मुझे अपने बहकावे में लेकर मेरे साथ 80 हजार की ठगी कर ली। इसके बाद मैंने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तब उसका मोबाइल स्विचड ऑफ बताने लगा।
Continue Reading
