वाराणसी
नेशनल हाईवे किनारे विक्षिप्त युवक का शव मिलने से सनसनी
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत गुड़िया गाँव स्थित हाईवे के किनारे रविवार को एक विक्षिप्त युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पीआरबी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Loading...
ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक पिछले दो माह से सड़क किनारे इधर-उधर घूमता था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष के बीच आँकी जा रही है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Continue Reading
