गाजीपुर
नाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन
सादात (गाजीपुर) जयदीश। जिले के सादात क्षेत्र के स्थित सरदरपुर कटया मोड़ पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने NH-124D पर हो रहे रोड कार्य में ग्राम सभा सरदरपुर में नाला का निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने बताया कि नाला के निर्माण न होने से बाजार तथा हमारे खेतो में बरसात पानी जमा हो जा रहा है। जिसके चलते इस वर्ष हमारी धान की फसल तो ख़राब हुई है और साथ-साथ गेहूं के भी फसल की बुआई भी नहीं हो सकी है।
मौके पर पहुँचकर प्रोजेक्ट मैनेजर ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर अपने उच्चाधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया। इस मौके पर प्रमोद यादव, देवनाथ राम, बाबूलाल राम, अजय राय, हरिनाथ, बीरेंद्र कुमार, पंचम राजभर, रमेश राजभर, संतलाल, सुनील, सचिन, लक्ष्मण, शैलेश, सुदामा एवं महिलाओं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
