Connect with us

वायरल

नामांकन के लिए चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, इतने बोरे में भरकर लाया था सिक्के

Published

on

Loading...
Loading...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन करने के लिए ‘मानव समाधान पार्टी’ के संजय कुमार 24,000 रुपये के चिल्लर लेकर पहुंच गए। इस दौरान पूरे परिसर में वह लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए।

सोमवार को संजय कुमार जब रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचे तो अपने साथ पांच बोरे में भरकर 24,000 रुपए के चिल्लर साथ लेकर आए। इसमें एक, दो, पांच और दस रुपए के सिक्के थे। इसके बाद कर्मचारियों ने चिल्लर गिनने शुरू किए, जिसमें उन्हें आधे घंटे से भी अधिक समय लग गया।

इससे पहले शुक्रवार को भी SUCI कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार मुद्रित भटनागर भी जमानत राशि के लिए छह हजार रुपए के चिल्लर लेकर पहुंचे थे।

गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब तीसरे चरण के लिए भी नामांकन शुरू हो गए हैं। इस चरण में मध्य प्रदेश की कई सीटों पर भी मतदान होना है, जिसमें राजधानी भोपाल भी शामिल है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page