Connect with us

गाजीपुर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी धड़ाधड़ बाबा गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी धड़ाधड़ बाबा उर्फ सूर्यप्रकाश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गहमर पुलिस टीम ने उसे गहमर स्टेशन के पास नहर पुलिया से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 27/2025 के तहत पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज था।

सूर्यप्रकाश पाण्डेय, जो ग्राम पचला, थाना जंगीपुर, गाजीपुर का निवासी है और रायशंकर पाण्डेय का पुत्र है, वह पहले भी गंभीर आरोपों में फंसा रहा है। 2020 में थाना नंदगंज में उसके खिलाफ धारा 377, 504, 506 के साथ SC/ST एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Loading...

गहमर थाना प्रभारी उप निरीक्षक कौशलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में शनिवार को यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी है। यह गिरफ्तारी जनपद में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page