मिर्ज़ापुर
नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने का चौथा आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर। थाना विन्ध्याचल पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने के मामले में चौथे आरोपी सूरज उपाध्याय (34) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ओझला पुल के पास से पकड़ा गया।
यह मामला थाना विन्ध्याचल में 16 सितंबर 2024 को दर्ज हुआ था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पीड़िता की मां के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी गई। हालांकि, पुलिस जांच में यह आरोप असत्य पाया गया। इसके बाद, धारा 115(2), 309(4), 351(3), 319(2), 318(4), 74, 137(2), 87, 356(3) बीएनएस और 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आज सूरज उपाध्याय की गिरफ्तारी के साथ ही सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Continue Reading
