Connect with us

अपराध

नाबालिग को भगाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। नाबालिग को बहका-फुसलाकर भगाने से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को परसरामपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 326/2025, धारा 137(2) व 87 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त पवन कुमार, पुत्र मुन्ना, निवासी भड़सर, थाना पीरो, जनपद भोजपुर (आरा), बिहार को दबोच लिया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था। उसके ठिकाने की जानकारी मिलते ही टीम ने तत्काल रणनीति बनाकर घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया।

Loading...

गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक पंकज कुमार त्यागी और कांस्टेबल प्रमोद कुमार भारती की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page