Connect with us

वाराणसी

नागरिक सुरक्षा प्रखंड चेतगंज वाराणसी के सेक्टर वार्डेन ऋत्विक त्रिपाठी ने ” हैपकिडो अन्तरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट परीक्षा”को उत्तीर्ण कर नगर को किया गौरवान्वित

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी : नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में आज ब्लैक बेल्ट की उपाधि पाकर नगर को गौरवान्वित करने वाले स्वयंसेवक एवं सेक्टर वार्डन श्री ॠत्विक त्रिपाठी को सम्मानित किया गया,ऋत्विक त्रिपाठी ने प्राप्त प्रमाण पत्र दिखाते हुए बताया कि वर्ल्ड हैपकिड़ो कॉन्फ़िडरेशन द्वारा कराए गए फर्स्ट डिग्री ब्लैक बेल्ट परीक्षा में हैपकिड़ो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत यूपी हैपकिड़ो के प्रथम खिलाड़ी बने व यूपी से ब्लैक बेल्ट हासिल किया है पूर्व में 2022 में वह हैपकिड़ो फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा को उत्तीर्ण कर यूपी के पहले राष्ट्रीय रेफरी बने और कोरियन मार्शल आर्ट के साथ साथ वे जैपनीज मार्शल आर्ट कराटे में उनके नाम कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल किया है यह कराटे खेल में सेकंड डिग्री ब्लैक बेल्ट है। उन्होंने भविष्य में विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वयं सुरक्षा का प्रशिक्षण देने तथा मुख्य रूप से बालिकाओं के सशक्तिकरण में सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया।
नागरिक सुरक्षा वाराणसी एवं जनपद को अपनी उक्त उपलब्धि से गौरवान्वित करने हेतु ऋत्विक त्रिपाठी को उपनियंत्रक नीरज मिश्रा, चीफ वार्डन केशव जालान, डिप्टी चीफ वार्डन अविनाश अग्रवाल, स्टाफ ऑफिसर अंकुर चड्ढा,डिवीजनल वार्डेन मंगल प्रसाद गुप्ता,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन महेन्द्र निगम, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार, स्टाफ आफिसर डॉक्टर सरिता त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page