Connect with us

गोरखपुर

नव वर्ष पर अधिवक्ताओं का स्नेह, संकल्प और समर्थन,  विजय पथ पर अग्रसर बलवंत शाही

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर गोरखपुर दीवानी न्यायालय परिसर में यूपी बार काउंसिल चुनाव को लेकर एक स्नेहिल, आत्मीय और भावनात्मक मुलाकात का दृश्य देखने को मिला। सदस्य पद के प्रत्याशी बलवंत शाही एडवोकेट (क्रम संख्या 76) ने अधिवक्ता बंधुओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे वातावरण विश्वास और अपनत्व से भर गया।

बलवंत शाही एडवोकेट ने अधिवक्ता समाज को संबोधित करते हुए अधिवक्ता हितों पर आधारित 15 सूत्रीय मांगों को क्रमबद्ध रूप से रखा। इनमें अधिवक्ताओं की सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाएं, स्वास्थ्य सुविधा, पेंशन व्यवस्था, युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रशिक्षण, पुस्तकालय व चैंबर सुविधाओं का विस्तार, सम्मानजनक पारिश्रमिक तथा न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने जैसे विषय प्रमुख रहे। उनकी बातों में अनुभव की गंभीरता और अधिवक्ताओं के प्रति संवेदना स्पष्ट झलकी।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता बंधुओं ने हर्ष ध्वनि के साथ समर्थन जताते हुए क्रम संख्या 76 के सामने प्रथम वरीयता (1) का बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। यह समर्थन केवल एक प्रत्याशी का नहीं, बल्कि अधिवक्ता सम्मान और अधिकारों की सामूहिक आवाज़ का प्रतीक बनकर उभरा।

Advertisement

नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ यह आयोजन बलवंत शाही एडवोकेट को विजय की ओर अग्रसर करने वाला सिद्ध हुआ, जहां अधिवक्ता एकता और विश्वास ने नई ऊर्जा का संचार किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page