चन्दौली
नवोदय विद्यालय में शिवम के चयन से परिवार में खुशी की लहर
कमालपुर (चंदौली)। धानापुर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय करजरा के छात्र शिवम गोंड़ का नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयन होने पर विद्यालय के शिक्षकों ने शिवम को बधाई दी एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में मिठाई खिलाकर एवं फूलों का माला पहना कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार यादव, शिक्षक शिवकुमार यादव, संजय, संदीप गुप्ता, रंजना सरोज, रीना सिंह, मधुबाला, किरन देवी, आलोक राहुल, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।
Continue Reading
