Connect with us

मुम्बई

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान, वायुसेना के C-295 की सफल लैंडिंग

Published

on

Loading...
Loading...

नवी मुंबई के नवनिर्मित हवाई अड्डे पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के C-295 विमान की सफल उद्घाटन लैंडिंग की गई। इसके बाद सुखोई-30 लड़ाकू विमान ने एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के सम्मान में ‘फ्लाइपास्ट’ किया।

Loading...

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, “सिडको द्वारा विकसित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और नैना शहर प्रोजेक्ट महाराष्ट्र को एक प्रमुख शक्ति केंद्र बनाने की क्षमता रखते हैं। हवाई अड्डे पर लैंडिंग और फ्लाइपास्ट का परीक्षण सफल रहा।” इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page