Connect with us

जौनपुर

नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

जफराबाद (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मोहिद्दीपुर और विछवार गांव के बीच स्थित नदी के किनारे पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह कई दिन पुराना हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया कि शव की स्थिति काफी खराब है, जिससे पहचान करने में कठिनाई हो रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों और अन्य थानों को सूचना देकर मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि अगर कोई व्यक्ति शव की पहचान के लिए आये तो मदद मिल सके। मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page