वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
वाराणसी। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा जोनल अधिकारी आदमपुर जोन राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव पुलिस QRT तथा पुलिस चौकी इनचार्ज चौका घाट पानी टंकी उप निरीक्षक पीयूष त्रिपाठी के सहयोग से चौका घाट पानी टंकी से वाराणसी सिटी स्टेशन लगायत गोल गड्डा होते हुए कज्ज़ाक पुरा स्थित आदम पुर जोनल कार्यालय तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाते हुए जोनल अधिकारी द्वारा तमाम दुकानदारों को निर्देशित किया गया वे उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण को स्वत: हटा लें साथ ही कुछ अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया l
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के निर्देशन में अभियंता अजय राम और आलोक अधीक्षक के.के. गुप्ता की उपस्थिति में ताज होटल नदेसर से चौकाघाट तक अवैध / बेतरतीब ढंग से लगाए गए फाइबर और तार को कटवाया गया l
गिरजा घर चौराहा गोदौलिया चराहे पर नो बेंडिंग ज़ोन का बोर्ड लगा होने के बावजूद वेंडरों द्वारा उक्त इलाके में वेंडिंग मार्ग अवरुद्ध किया जा रहा था अतः उक्त के दृष्टिगत जोनल अधिकारी दशाश्व मेघ जोन संजय तिवारी के नेतृत्व में नो वेंडिंग जोन के उसके आस पास जितने भी वेंडर अवैध रूप से वेंडिंग कर मार्ग अवरुद्ध कर रहे थे सभी को खुलवा दिया मौके से से हटवा कर इलाक़ा खाली करवाया गया l
चितरंजन पार्क का सुंदरी करण किया जा रहा है लेकिन उसी इलाके में कुछ लोगों द्वारा सामान रख कर अतिकमण किया हुआ था मौके पर पहुंच जोनल अधिकारी के निर्देशन में सभी को हटवा कर इलाक़ा खाली करवाया गया ताकि निर्माण /सुंदरी करण कार्य संपन्न करवाया जा सके l कुल जुर्माना राशि 17,700 रू. वसूला गया l
