Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, दिया सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से पिशाच मोचन स्थित नगर महा पालिका कॉलोनी मजदूर संघ कार्यालय से प्राप्त शिकायत (कॉलोनी के मार्गों पर और पार्क में गाड़ियां खड़ा कर अवैध रूप से अतिक्रमण करने के सम्बंध में ) के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच घोषणा कर सार्वजनिक सूचना प्रसारित कर वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी देते हुए सभी वाहनों को हटवा दिया गया l सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए नरहरपुरा नरहरेश्वर महादेव मंदिर के दाहिने तरफ़ गली में लगाए गए ईंटो को उखाड़ कर चबूतरे का निर्माण किया गया है जिसके बाबत राजस्व विभाग को पैमाईश के लिए सूचित कर दिया गया है ताकि आवश्यक जाँच कर अग्रिम कारवाई किया जा सके। ककर मत्ता स्थित कॉलोनी से प्राप्त शिकायत (कॉलोनी के मार्ग पर सीढ़ी और पोल लगा कर अतिक्रमण किए जाने के सम्बंध में ) को निस्तारित करते हुए सार्वजनिक गली के मार्ग से पोल और सीढ़ी ध्वस्त करवा दिया गया l DLW स्थित कॉलोनी से प्राप्त शिकायत (कॉलोनी के गेट पर गुमटी और ठेला लगा कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में) को निस्तारित करते हुए कॉलोनी के गेट से गुमटी और ठेला हटवा कर मार्ग खाली करवा दिया गया l
ट्राफिक इंस्पेक्टर जितेन्द्र यादव तथा बीएचयू पुलिस चौकी प्रभारी आदित्य राय और पुलिस बल के सहयोग से लंका क्षेत्र में घोषणा कर अवैध रूप से वेंडिंग कर रहे वेंडरों को हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया lअपर नगर आयुक्त सुमित कुमर के नेतृत्व, यातायात एवम स्थाननीय पुलिस के साथ रविदास गेट से बी.एछ.यू. गेट, ट्रौमा सेंटर, बी.एछ.यू. गेट, कामधेनू अपर्ट्मेंट और वापस रविदास गेट तक सघन अभियान चालते हुए सडक के दोनो ओर अवैध ठेले और वाहानों को हटवा कर सडक और पटरी को खाली कराया गया। साथ ही एक गाडी अवैध सामान जब्त किया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page