वाराणसी
नगर आयुक्त व उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की G-20 के कार्यो की समीक्षा बैठक
वाराणसी। नगर आयुक्त शिपू गिरि एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल द्वारा आज वाराणसी विकास प्राधिकरण के मीटिंग हाल में वाराणसी के प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ नगर में आगामी दिनों में होने वाले जी-20 सम्मेलन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में सभी को अवगत कराया गया कि जी-20 के अन्तर्गत मुख्य कार्यों में मुख्य पुलों, सड़कों मार्केट, कालोनियों के सौंदर्यीकरण, कलर पेंटिग, स्वच्छता, यातायात, आगंतुकों के स्वागत, जनसहभागिता का कार्य कराये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को जिम्मेदारी दी गयी। स्ट्रीट वेण्डिंग, नो वंेडिग जोन निर्धारण आदि कार्यो हेतु लगातार अन्य सम्मानित संस्थाओं के समन्वय व अन्य समितियों के कार्यो में सहायता करने आदि कार्यो का निष्पादन किये जाने का कार्य नगर निगम को सौपा गया। व्यापार मण्डल, औद्योगिक मण्डल, रेजिडेण्ट वेलफेयर एसोसियेशन, माल, आटो-रिक्श संघ के प्रतिनिधि, स्ट्रीट वेण्डर्स प्रतिनिणि, सिविल डिफेन्स, रेडक्रास व अन्य सम्मानित संस्थाओं से समन्वय व अन्य समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु वाणिज्य कर विभाग, उपायुक्त उद्योग औद्योगिक मण्डल, विकास प्राधिकरण, नगर निगम, रेजिडेण्ट वेलफेयर एसोसियेशन, माल, पुलिस विभाग, स्ट्रीट वेण्डर्स प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी नगर/ सिविल डिफेंस तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी केे द्वारा किया जायेगा।
- बैठक में शहर के विभिन्न सड़कों की मरम्मत एवं उनका सौन्दर्यीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के द्वारा तत्काल पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। शहर के क्रासिंग स्थलों, चैराहों, पुल, डिवाइडर आदि का मरम्मत, पेण्टिंग एवं सौन्दर्यीकरण एवं चैराहों पर लोगो, हरियाली, फाउन्टेन आदि का कार्य कराये जाने हेतु नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया।
- सम्पूर्ण शहर में थीम बेस्ड पेण्टिंग का कार्य कराये जाने हेतु विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया।
- सम्पूर्ण शहर के फाउण्टेन, नालियाॅ, नालियों के ढक्कन, सीवर व अन्य की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य नगर निगम को कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
- जी-20 के कार्यक्रम के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी के द्वारा स्मार्ट एडवरटइजिंग यूनिपोल स्थापित कराये जाने हेतु नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया गया।
- विभिन्न स्थानों, घरों आदि में लगे असुरक्षित व अनावश्यक बैनर/ पोस्टर को हटाये जाने हेतु सूचना विभाग, नगर निगम तथा महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देशित किया गया।
- जी-20 का लोगो तथा स्टैण्डी तैयार कराकर महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाने, शहर के विभिन्न स्थानों पर बिखरे हुए तारों को व्यवस्थित किये जाने एवं अनुपयुक्त तारों को हटाये जाने हेतु नगर निगम तथा विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया।
- शहर की सभी मुख्य इमारतों, घाटों, पुलों, चैराहों पर फसाड लाइट, स्पाइरल लाइट, स्ट्रीट लाइट एवं डायनमिक लाइट लगाये जाने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया।
- बैठक में निर्देशित किया गया कि जनसहभागिता के बिना यह कार्य सम्भव नही होगा, वाराणसी में आयोजित जी-20 पर पूरे विश्व का ध्यान केन्द्रित होगा, इस हेतु घरों को सजाया जाय, जिससे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक रूप दिखायी दे। इस हेतु ़जनसहभागिता से व्यापारिक प्रतिष्ठान, माल, होटल, सरकारी भवनों पर डेकोेटिव व फसाड लाइट, वाइट वास का कार्य कराये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी नगर, विकास प्राधिकरण एवं वाणिज्य कर विभाग को सभी से समन्वय स्थापित कर कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
- सड़क के मध्य स्थित बिजली के खम्भो को किनारे सिफ्ट कराये जाने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया।
- एअरपोर्ट सेठहराव स्थल/ होटल कार्यक्रम स्थल तक की सड़कों की मरम्मत एवं सफाई तथा दीवालों पर चित्रकारी हरियाली का कार्य कराये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग, नगर निगम तथा विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया।
- नगर में स्वच्छता कार्यक्रम कराने, प्लास्टिक प्रतिबन्धित करने एवं बेहतर सफाई कराने, जी-20 के लोगो, थीम, पार्को के सौन्दर्यीकरण इत्यादि का कार्य नगर निगम और विकास प्राधिकरण को कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि उनके विभाग को सौंपे गये कार्यो को तेज गति से कराया जा रहा है, जिसे समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जायेगा। सभी को निर्देशित किया गया कि जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत सभी विभागों को उच्च गुणवत्ता का कार्य समयान्तर्गत पूर्ण कराना है, यदि किसी के द्वारा लापरवाही बरती जायेगी तो उसके विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
बैठक में नगर आयुक्त शिपू गिरि, वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अीिाषेक गोयल, अपर जिलाधिकारी नगर, अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय, मुख्य अभियन्ता मोईनुद्दीन, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एआरटीओ कौशलेन्द्र पाण्डेय, महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, बांट माप अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विकास प्राधिकरण अनिल सिंह, उपायुक्त, व्यापार कर अधिकारी आदि उपस्थित थे।
