Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने किया गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण, सिल्ट का उठान निर्धारित समय में करने के दिये निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

डाला छठ एवं देव दीपावली के पूर्व घाटों को साफ कराने के दिये निर्देश

वाराणसी। अक्षत वर्मा के द्वारा आज अपने मातहत अधिकारियों के साथ गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। आगामी दिनों में पड़ने वाले दीपावली, देव दीपावली एवं डाला छठ पर्वों को देखते हुये गंगा घाटों की सफाई, सिल्ट की सफाई एवं सिल्ट का उठान, सीवर आदि की समस्या के सम्बन्ध में भ्रमण किया गया। नगर आयुक्त के द्वारा स्थलीय भ्रमण व निरीक्षण अस्सी घाट से नमो घाट तक किया गया। नगर आयुक्त के द्वारा मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि घाटों के मिट्टी की सफाई हेतु नियमित रूप से पर्यवेक्षण करते रहें तथा जो भी आवश्यक संसाधन आदि की आवश्यकता हो तत्काल उपलब्ध करायें, जिससे कि समस्त घाटों की मिट्टी तत्काल साफ हो सके।

नगर आयुक्त के द्वारा जोनल अधिकारी भेलूपुर को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन स्वयं घाटों पर उपस्थित होकर किये गये कार्यो की प्रगति से अवगत करायें। नगर आयुक्त ने सम्बन्धित ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि समयान्तर्गत कार्यो को पूर्ण करायें। सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराये जाने एवं खराब लाइटों को तत्काल ठीक कराये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता आलोक को निर्देशित किया गया। घाटों पर सीवर न बहता रहे, यदि कहीं सीवर जाम की स्थिति हो तो तत्काल सीवर साफ कराये जाने हेतु महाप्रबन्धक जलकल को निर्देशित किया गया। घाटों पर सफाई एवं एवं प्रमुख घाटों पर मुख्य रूप से दो पालियों में सफाई कराये जाने हेतु जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देशित किया गया, साथ ही घाटों पर विचरण कर रहे छूट्टा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही की जाय।

साथ ही घाटों पर कहीं अतिक्रमण मुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा इसके पूर्व सामने घाट पर कल हटाये गये अतिक्रमण स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा राजस्व विभाग एवं प्रवर्तन दल को निर्देशित किया गया कि इन स्थानों पर पुनः अतिक्रमण न होने पाये। नगर आयुक्त के साथ भ्रमण में अपर नगर आयुक्त श्री दुष्यन्त कुमार मौर्य, सहायक नगर आयुक्त श्री मनोज कुमार तिवारी, मुख्य अभियन्ता श्री मोईनुद्दीन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page