बलिया
नगरा में युवक के निधन से पसरा मातम, गांव में शोक की लहर

नगरा (बलिया)। नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर 2 में आज सुबह लगभग 8 बजे उस समय सन्नाटा छा गया जब मोहल्ले के निवासी 35 वर्षीय अशोक राम का बीमारी के चलते निधन हो गया।बताया जा रहा है कि अशोक राम पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और स्थानीय चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अशोक राम के निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई और हर किसी की आंखें नम थीं। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक स्वभाव से मिलनसार और सभी के प्रिय थे।गांव के लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
निधन की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम और पार्टी के विधानसभा महासचिव ओम प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
इस मौके पर विनोद यादव (सिकरिया), सभासद चंद्रभान राम, सभासद संतोष पांडे, अजय राम, सुखलाल राम (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य), सुब्बा राम, संजय राम, रामबचन पेंटर, जितेंद्र राम, विवेक कुमार जज, विवेक कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।गांव में पूरे दिन शोक का माहौल बना रहा।
परिजनों ने बताया कि अशोक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और परिवार के लिए सहारा थे। अंतिम संस्कार की तैयारियाँ गांव के श्मशान घाट पर की जा रही हैं, जहां सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।