Connect with us

गाजीपुर

नकल करते पकड़े गये 13 छात्र, परीक्षा से हुए निष्कासित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा गाजीपुर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही है। बुधवार को परीक्षा के दूसरे दिन 13 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए, जिन्हें तुरंत परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।

गाजीपुर के इस परीक्षा केंद्र पर 20 बी.एड. महाविद्यालयों के छात्रों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। बुधवार को हुए द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 1578 में से 1537 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 41 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएससी बल की निगरानी में छात्रों की सघन तलाशी ली गई थी। उन्हें मोबाइल, स्मार्टवॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल से मना किया गया था।

Loading...

परीक्षा केंद्र के प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि पकड़े गए परीक्षार्थियों में अधिकतर बिहार के निवासी हैं, जहां बी.एड. डिग्री के आधार पर हाल ही में बड़ी संख्या में शिक्षक भर्ती हुई थी। बिहार के कई छात्र अब उत्तर प्रदेश के कॉलेजों में बी.एड. कर रहे हैं और नकल के जरिए डिग्री हासिल करना चाहते हैं। परीक्षा समिति ने सख्ती दिखाते हुए नकल में पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत तत्काल प्रभाव से रिस्टीकेट कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page