Connect with us

अपराध

धार्मिक पहचान छिपाकर की शादी, कराया गर्भपात, हड़पे नकदी जेवर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में एक युवक ने धार्मिक पहचान छिपाकर एक महिला से दोस्ती की और फिर मंदिर में शादी कर ली। महिला का दावा है कि शादी के बाद उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और गर्भपात कराया। इसके साथ ही उसने बिजनेस के बहाने गहने और नकदी हड़प लिए। जब महिला को युवक की असलियत पता चली तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading...

महिला के अनुसार, 2021 में उनकी मुलाकात वामिक से हुई थी। वामिक ने खुद को सौरभ जायसवाल बताया था। करीबी बढ़ने पर उन्होंने मंदिर में शादी की, लेकिन शादी के बाद युवक ने अलग-अलग बहानों से उसे घर लाने से इंकार किया और इस दौरान उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page