Connect with us

पूर्वांचल

धर्म वापसी के बाद अजहरुद्दीन से बने डब्लू सिंह‌ ने‌ कहा – मुगल साम्राज्य और इस्लाम दोनों से……

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

यूपी के चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के निवासी मोहम्मद अजहरूद्दीन मुस्लिम धर्म के ठेकेदारों से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार सनातन धर्म में वापसी करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन से डब्लू सिंह बन गए। उन्होंने अपने पुत्र- पत्नी को भी शुद्धिकरण कराते हुए सनातन धर्म में वापसी कराया है। उनके घर वापसी का पूरा कार्यक्रम वाराणसी के भोजुबीर स्थित आर्य समाज मंदिर में किया गया। जहां पूरे परिवार ने मिलकर वैदिक मंत्रोच्चारण किया।

सनातन धर्म अपनाने के बाद डब्लू सिंह ने कहा कि, मुगल साम्राज्य के अत्याचार से परेशान होकर मजबूरी में उन्होंने इस्लाम धर्म कबूला था।बता दें कि, जगदीश सराय की रहने वाली रिजवाना ने अपने पति मोहम्मद अजहरुद्दीन और मोहम्मद राज के साथ मिलकर सनातन धर्म को स्वीकार किया है। सनातन अपनाते ही पूरे परिवार ने अपना नाम भी सनातन संस्कृति के मतुाबिक रखा है।

रिजवाना ने अपना नाम गुड़िया सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम डब्लू सिंह वहीं बेटे का नाम मोहम्मद राज से बदलकर राज सिंह कर दिया है। जिसके बाद इस ख़बर की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। मुस्लिम धर्म के पठान जाती से आने वाली रिजवाना का कहना था कि 6 पीढ़ी पहले उनके परिवार ने मुगलों से परेशान होकर मुस्लिम धर्म अपनाया था। उस समय मुगल साम्राज्य के दौरान सनातन संस्कृति से आने वाले लोगों को प्रताड़ित किया जाता था। जिसकी वजह से उनके परिवार वालों ने इस्लाम अपनाया था। अब जब सब कुछ अनुकूल है तो वो अपने घर वापस आए हैं।

इसके लिए उन्होंने राजसूत्र पीठ से सबसे पहले संपर्क किया था। जिसके बाद विधि मुताबिक उन्होंने आर्य समाज मंदिर में सनातन धर्म में वापसी करने का फैसला लिया। उनका कहना है कि घर वापसी कर के वो काफी खुश हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page