Connect with us

वाराणसी

धर्म-गुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ ईद त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा अपने कार्यालय में पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह की अध्यक्षता में अपने कार्यालय में धर्म गुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस उपायुक्त महोदय ने ईद त्यौहार को लेकर लोगों से अपील किया कि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ मिलकर त्यौहार मनाएं तथा किसी भी तरह की भ्रामक खबर न फैलाएं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म की भ्रामक खबरों पर भी ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अपने आस पास कुछ भी गलत या आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाले अराजक तत्व नजर आते हैं तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में उपस्थित संभ्रान्त लोगों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की बिजली, पानी व गन्दगी से सम्बन्धित समस्याओं को भी बताया गया जिसके शीघ्र निस्तारण हेतु पुलिस उपायुक्त द्वारा आश्वस्त किया गया। उक्त मौके पर प्रशिक्षणाधीन आई०पी०एस० अधिकारी किरन यादव भी मौजूद रहीं।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page