चन्दौली
धर्मेंद्र सिंह ने पुण्यतिथि पर गरीबों में बांटे कंबल

चंदौली। भाजपा के एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव बगही में अपने स्व. पिता शिव किशोर सिंह की पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने पिताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने कई गरीब महिला-पुरुषों को कंबल और मिठाइयां वितरित की।
एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इस समय भीषण ठंड से पूरा जनमानस प्रभावित है और इस ठंड में लोगों की मदद करने के लिए उनके परिवार ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। हर साल की तरह इस साल भी पुण्यतिथि पर गरीबों में कंबल बांटे गए।
इस मौके पर मंगला सिंह, विनोद सिंह, रविंद्रनाथ सिंह, नागेश्वर सिंह महादेव, रमेश सिंह, नीशू सिंह, शिवम् सिंह, शरद सिंह, अवध कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, प्रिंस सिंह, पियूष सिंह, दीपू सिंह, डॉ. भारत भूषण सिंह, सौरभ सिंह, गौरव सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।