Connect with us

अपराध

दो दिन पहले बना दोस्त निकला लुटेरा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के हड़हा (चौक) के कौआ शाह मस्जिद निवासी आर्यन सेठ से हाल ही में बने एक दोस्त ने भरोसा तोड़ते हुए उसे लूट लिया। इस मामले में चौक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आर्यन ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर को एक अनजान नंबर से उसे मैसेज आया। खुद को आयुष्मान बताने वाले शख्स से बातचीत शुरू हुई और जल्द ही दोनों दोस्त बन गए। 19 नवंबर को आयुष्मान ने उसे घूमने के लिए बुलाया और अगले दिन सुबह 6 बजे जालपा देवी मंदिर के पास मिलने का समय तय किया।

20 नवंबर की सुबह आयुष्मान एक कार में आया और आर्यन को बाबतपुर रोड पर ले गया। वहां उसका एक और साथी कार में आकर बैठ गया। इसके बाद लहुराबीर पहुंचकर कार में दो और लोग शामिल हो गए।

आर्यन ने बताया कि आरोपियों ने उसे कार में बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने उसका आईफोन, चांदी की ब्रेसलेट और सोने की अंगूठी छीन ली। इतना ही नहीं, उन्होंने 20,000 रुपये की मांग करते हुए कहा कि रकम देने पर ही सामान वापस मिलेगा।

धमकी देने के बाद आरोपियों ने भोजूबीर के पास उसे कार से उतार दिया। आर्यन ने बताया कि कार पर लखनऊ का नंबर प्लेट लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page