Connect with us

वाराणसी

दो जगहों पर इंटरलाकिंग कार्य का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने सोमवार को शहर के दो स्थानों पर इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का उद्घाटन किया। लक्ष्मणपुर शिवपुर मार्ग पर स्थित मोहल्ला जनकपुरी सेक्टर-बी में 8.37 लाख की लागत से इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का लोकार्पण किया. इसके बाद प्रताप नगर कालोनी, लक्ष्मणपुर,वाराणसी में 5.94 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग व सीवर के कार्य का उद्घाटन किया। सड़क का उद्घाटन किए जाने से लोगों में खुशी देखी गई। इस दौरान वीडीए सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में शहर का और कायाकल्प होगा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस मौके पर वीडीए एक्सईएन आनंद मिश्रा, एई ओपी त्रिपाठी व अन्य शहरवासी उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page