Connect with us

वाराणसी

देव दीपावली को अभी से उत्साह, सैलानियों ने पांच लाख में बुक किया बजड़ा, नावों की बुकिंग भी जोरों पर

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। देव दीपावली पर काशी के घाटों की अद्भुत छटा निहारने के लिए सैलानी उत्सुक हैं। ऐसे में बजड़़े व नावों की बुकिंग शुरू हो गई है। सैलानियों ने पांच लाख में बजड़ा बुक किया है। वहीं नावों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। देव दीपावली 26 नवंबर को है, लेकिन दो माह पहले ही 60 फीसद बजड़ों की बुकिंग हो चुकी है।

बजड़े और नावों के अलावा क्रूज भी सैलानियों की पसंद बने हुए हैं। गंगा विलास व एमवी राजमहल क्रूज की देवदीपावली के लिए बुकिंग फुल हो चुकी है। वहीं २६ नवंबर के लिए अलकनंदा क्रूज की बुकिंग भी हो चुकी है। गंगा विलास क्रूज अक्टूबर में वाराणसी आएगा। देव दीवापली पर काशी में देश के विभिन्न शहरों व विदेशी सैलानियों की भरमार रहेगी। ऐसे में बजड़े व नावों का रेट काफी हाई चल रहा है। बजड़े पांच से छह लाख और नावों की बुकिंग भी हजारों में हो रही है।

गंगा में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगी लेन

देव दीपावली पर सात क्रूज, बजड़े और नाव गंगा में संचालित होंगे। ऐसे में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लेन बनाई जाएगी। अप व डाउन की अलग-अलग लेन होगी। जेटी की मदद से डिवाइडर बनाए जाएंगे। ताकि क्रूज, बजड़े और नाव एक-दूसरे के लेन में न जाने पाएं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page