Connect with us

अपराध

दुष्कर्म के आरोपी को महिला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महिला थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त कुनाल साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। वह दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के बंगाली टोला, मुंशी घाट का रहने वाला बताया गया है। उसके खिलाफ थाने में धारा 376 504 3(2)5A एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज था।

Loading...

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध की रोकथाम अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के नेतृत्व में थानाध्यक्ष निकिता सिंह, उप निरीक्षक इन्द्रेश कुमार यादव, कांस्टेबल अजय कुमार गौड़, कांस्टेबल उर्मिला यादव एवं पूजा यादव ने अभियुक्त को हरिश्चंद्र पार्क के पास से धर दबोचा। अभियुक्त की उम्र 23 वर्ष बताई गई है। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page