अपराध
दुर्गा पूजा देखकर घर जा रही युवती से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
बबुरी (चंदौली)। श्रीकण्ठपुर गांव की एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना उस समय की है जब वह अपनी सहेलियों के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसकी रास्ता रोककर दुर्व्यवहार किया और उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की।
जब युवती की सहेलियों ने इसका विरोध किया और आस-पास के ग्रामीण मौके पर जमा होने लगे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने अपने घर पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद वह परिजनों के साथ बबुरी थाने पहुंची और तहरीर दर्ज कराई।
इस मामले में बबुरी थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
