Connect with us

वाराणसी

दिव्यांग जनों को सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु शिविर का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Loading...

वाराणसी| रोहनिया -आराजी लाइन ब्लॉक पर शुक्रवार को दिव्यांग जनों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग,यूडी आईडी ,शादी विवाह योजना, पालनहार योजना इत्यादि सुविधाओं के लिए दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। शिविर में नेत्र विभाग के डॉक्टर प्रदीप पांडेय तथा ऑर्थो विभाग के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व कान नाक गला के डॉक्टर अंशुमान सहित मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरो द्वारा दिव्यांग जनों का मेडिकल जांच भी किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से विनोद कुमार मौर्य, रिंकू कमलेश, सत्येंद्र सिंह ,राजेश कुमार वर्मा इत्यादि लोग शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page