वायरल
दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा, यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर
Loading...
Loading...
लखनऊ। योगी सरकार ने इस दिवाली पर उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का ऐलान किया है। यह सुविधा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दी जा रही है, जिसके अंतर्गत हर साल होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इस साल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ हो गई है, जबकि पिछले वर्ष 1.85 करोड़ परिवार और 85 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले चुकी थीं।
Loading...
इस योजना के लिए सरकार 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी देती है, जबकि बाकी की छूट राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। 14.2 किग्रा का रिफिल सिलेंडर मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका वितरण दीपावली से पहले ही शुरू कर दिया गया है।
Continue Reading
