वाराणसी
दिवगंत मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र का निधन, शोक में डूबा परिवार
मेरठ/वाराणसी। पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी के भतीजे, स्वर्गीय मायापति त्रिपाठी के पौत्र तथा स्वर्गीय अम्बरीशपति त्रिपाठी के कनिष्ठ पुत्र धीरेशपति त्रिपाठी का 39 वर्ष की आयु में मेरठ के एक अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। इस आकस्मिक विचलित कर देने वाली अत्यंत दुखद घटना से पूरा त्रिपाठी परिवार गहरे शोक में डूब हुआ है।
रविवार की रात पार्थिव शरीर को मेरठ से औरंगाबाद, वाराणसी लाया गया और सोमवार की सुबह मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी सहित पूरा त्रिपाठी परिवार शामिल हुआ।
इससे पहले दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के कार्यालय में एक विशेष बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता विजय शंकर पांडेय ने किया।
इस श्रद्धांजलि सभा में आनंद सिंह, बैजनाथ सिंह ,भूपेंद्र प्रताप सिंह, विजय कृष्ण राय अन्नू, मनोज चौबे, डॉक्टर पीएस पांडेय, आनंद मिश्रा, पुनीत मिश्रा, अमूल्य यादव, ब्रम्हदेव मिश्रा, महेन्द्र चौहान, डॉक्टर उमापति उपाध्याय , राजेन्द्र सिंह,अशोक कुमार पांडे, सुभाष राम ,कमलाकांत पांडे, युवराज पांडे आदि लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
