गोरखपुर
दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, चार पर मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। सहजनवां क्षेत्र में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, उरूवा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी सुमित्रा (परिवर्तित नाम), पुत्री गामा प्रसाद यादव, की शादी 7 जुलाई 2021 को सहजनवां थाना क्षेत्र के सुरगहना निवासी प्रीतम यादव, पुत्र सांभर यादव, के साथ हुई थी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि शादी में करीब चार लाख रुपये नकद, गहने और अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए गए थे। ससुर को सोने की चेन भी भेंट की गई थी।
विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देने लगे और अतिरिक्त पांच लाख रुपये नकद तथा एक कार की मांग करने लगे। पीड़िता ने जब इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी तो उन्होंने आर्थिक असमर्थता जताई। आरोप है कि इसके बाद पति शराब के नशे में मारपीट करने लगा और सास-ससुर व ननद भी प्रताड़ना में शामिल हो गए।
इसी दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि 30 अक्टूबर 2023 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर किया। समझौते के बाद पति उसे पुनः ससुराल ले गया, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं।
पीड़िता का आरोप है कि 18 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे पति शराब के नशे में घर पहुंचा और घर के भीतर शराब पीने की जिद करने लगा। पत्नी द्वारा विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। डर के कारण पीड़िता ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन पति ने लात मारकर दरवाजा तोड़ दिया और उसे घर से भगा दिया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति प्रीतम यादव, ससुर सांभर यादव, सास मीना देवी और ननद काजल यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की ।
