अपराध
दलित युवती से दुष्कर्म का प्रयास
शादी समारोह में प्रयागराज से आयी थी युवती, डीजे के शोर में उठा ले गए थे तीन युवक
वाराणसी के सारनाथ थानाक्षेत्र के एक लॉन में शादी समारोह के दौरान दलित युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। फिलहाल युवती के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती के मामा के अनुसार शादी समारोह में डीजे बज रहा था। उसके शोर का फायदा उठाकर तीन युवक युवती का मुंह दबाकर लॉन के एकांत हिस्से में ले गए और जबरदस्ती करने लगे और उसकी लज्जाभंग की युवती किसी तरह उनसे बचकर मेरे पास पहुंची और शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए एक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
22 नवंबर की रात शादी में हुई घटना पीड़ित के मामा ने बताया- वो प्रयागराज का रहने वाला है। शुक्रवार की रात सारनाथ स्थित एक लॉन में शादी समारोह में अपनी भांजी के साथ पहुंचा था। वहां डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान गोलू निवासी बरईपुर, किशन एवं राजू निवासी घुरहूपुर थाना सारनाथ मेरी भांजी को लॉन में मुंह दबाकर एकांत स्थान पर ले गए।
युवती के मामा ने बताया- युवती चिल्लाने लगी पर डीजे की आवाज में उसकी आवाज दब गई। इस दौरान तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े में हाथ डालकर उसकी लज्जा भंग की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह धक्का देकर मेरी भांजी वहां से भागने में कामयाब हुई और उसने मुझे आकर बताया जिसपर वहां पहुंचा तो युवक भगा चुके थे।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
सारनाथ एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया- तीन युवकों पर तहरीर के अनुसार बीएनएस की धारा 74 में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
