Connect with us

अपराध

थाना मिर्जामुराद पर बरामद अवैध अंग्रेजी व कच्ची शराब (अनुमानित कीमत 35 लाख रु0) का किया गया विनष्टीकरण

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी| माननीय न्यायालय अपर सिविल जज संख्या 04 जनपद वाराणसी के आदेश 4 मार्च के अनुपालन में थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम 2. मु0अ0सं0 214/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम 3. मु0अ0सं0 290/2022 धारा 419/420/467/468/471/ भादवि0 व 60/63/72 आबकारी अधिनयम में बरामदशुदा 20 लीटर कच्ची अवैध शऱाब व 14,892 बोतल कुल 4,349 लीटर अंग्रेजी शराब (कुल अनुमानित कीमत 35 लाख रु0) के माल निस्तारण हेतु पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन वाराणसी कमिश्नरेट के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में गठित टीम अभियोजन अधिकारी (APO) वाराणसी राना गौतम, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तृतीय वाराणसी विष्णु प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मिर्जामुराद कमि0 वाराणसी- दीपक कुमार, उपनिरीक्षक थाना मिर्जामुराद कमि0 वाराणसी-रामजीत सिंह, हेड मुहर्रिर थाना मिर्जामुराद कमि0 वाराणसी-दिनेश यादव, ग्राम प्रधान गौर-विजय गुप्ता, पूर्व ग्राम प्रधान गौर-नरायण प्रताप सिंह की मौजूदगी मे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित माल को थाना परिसर में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर माल गड्ढे में नियमानुसार नष्ट कराया गया ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page