Connect with us

पूर्वांचल

तीन दिवसीय गणित नवाचारी प्रशिक्षण का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। एससीईआरटी की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय गणित नवाचारी प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दीप जलाकर किया। संदर्भदाता जेके सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य एक अच्छे शिक्षक का निर्माण और नवाचारी बच्चों को सरलता पूर्वक ज्ञानार्जन कराना है। वरिष्ठ प्रवक्ता विकास चौधरी ने कहा कि नवाचारी शिक्षण विधियां गणित छात्रों के लिए रोचक बन सकता है। प्रशिक्षण संदर्भदाता डा.स्मिता सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण दो चरणों में संपन्न होगा जिसमें ब्लॉकवार 146 बेसिक शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। प्रत्येक चरण में 73-73 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रथम एवं द्वितीय सत्र में संदर्भदता योगेन्द्र यादव एवं रमेशचंद यादव ने गणित की नवाचारी शिक्षण विधियों पर प्रशिक्षुओं से चर्चा-परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण के तृतीय एवं चतुर्थ सत्र में संदर्भदाता  गौरव कुमार सिंह द्वारा गणित किट (प्राथमिक स्तर) के प्रयोग पर प्रकाश डाला।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page