Connect with us

वाराणसी

तालाब में उतराया मिला अधेड़ का शव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद थानांतर्गत ठठरा गांव (कच्छवा रोड) में जिओ पेट्रोल पंप के पीछे एक तालाब में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ का लाश उतराया मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात अधेड़ का शव ठठरा गांव में जिओ पेट्रोल पंप के पीछे तालाब में उतराया मिला। इस घटना की जानकारी तब हुई जब पेट्रोल पंप की कर्मचारी सुबह शौच के लिए जा रही थी और देखा कि शव पानी में पड़ा है। इसकी सूचना उसने मिर्जामुराद पुलिस को दी।

सूचना पर एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। साथ ही फोरेंसिक टीम ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर मौका मुआयना किया और शिनाख्त में जुट गई। वहीं, तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page