Connect with us

मिर्ज़ापुर

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के सभी ब्रांचों में क्रिसमस का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को खूबसूरत सजावट से सजाया गया, जिससे चारों ओर खुशियों का माहौल बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत यीशु मसीह के जन्मदिन पर केक काटकर की गई।

संकटमोचन ब्रांच में करीब 500 बच्चों ने सांता क्लॉस का रूप धारण कर विद्यालय के अन्य छात्रों को टॉफी, चॉकलेट और गिफ्ट बांटे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें 600 बच्चों ने एक साथ जिंगल बेल गाने पर नृत्य किया। यह नृत्य पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा और सभी ने इसका आनंद उठाया।

डैफोडिल्स स्कूल की डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी त्योहार हमें आपसी सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा, “विद्यालय ऐसा स्थान है जहां सभी त्योहार बिना किसी भेदभाव के मनाए जाते हैं, जिससे छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं के महत्व को समझने का अवसर मिलता है।”

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में अपराजिता सिंह ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस खास आयोजन ने बच्चों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बनाया और उन्हें मिल-जुलकर त्योहार मनाने की सीख दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page