Connect with us

अपराध

डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। जनपद देवरिया में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। देवरिया पुलिस और गोरखपुर एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने कंटेनर के जरिए हो रही गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का 3 क्विंटल 28 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। टीम ने देवरिया के चोरडीहा के पास संदिग्ध कंटेनर की घेराबंदी कर उसे रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसे एक राज्य से दूसरे राज्य में सप्लाई किया जाना था।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नशा तस्करी में शामिल नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page