Connect with us

पूर्वांचल

डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, वापस लौटी बारात

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विकास सिंह

जौनपुर। बक्शा थानाक्षेत्र के बरपुर गांव में बीती रात‌ बारात में डीजे बजाने से नाराज लोगों ने विवाद कर दिया। घराती-बराती उलझ गए। इसी बीच मौलवी ने निकाह करवाने से इन्कार कर दिया। इसके मामला थाना पुलिस के पास पहुंचा। थाने में पंचायत हुई, फिर बिना शादी के ही बरात लौट गई।

पुलिस के मुताबिक, शादी से पहले मौलवी ने कहा था कि डीजे बजेगा तो हम भी नहीं आएंगे। इस पर दोनों पक्षों में दो दिन पहले ही सहमति बनी थी। लेकिन सहमति पर अमल नहीं हो सका। डीजे बजा तो मामला बिगड़ गया।

जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शकील की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव के रहने वाले मुस्तफा की बेटी के साथ तय थी। समय से बारात पहुंची। इसके बाद निकाह की तैयारी शुरू हो गई। नाश्ता पानी करने के बाद लड़के वालों की तरफ से लाया गया डीजे बजने लगा। इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। दोनों पक्षों में बात बढ़ी तो विवाद थाने पहुंच गया।

दोनों पक्षों में असहमति बनने पर एक-दूसरे ने थाने पर ही आपस में सुलह-समझौता कर बिना शादी, बारात वापस चली गई। इस दौरान क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त रहीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page