Connect with us

गाजीपुर

डिवाइडर से टकरायी कार, तीन महिला सहित सात घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से गाजीपुर जा रही एक अर्टिका कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 3 महिलाओं सहित कुल 7 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के दीवान बाजार निवासी संजय अग्रवाल अपने परिवार के साथ विंध्याचल से लौट रहे थे। रास्ते में कार चालक शशि यादव को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इस दुर्घटना में कार चालक शशि यादव (40), संजय अग्रवाल (55), उनकी पत्नी पल्लवी (50), पुत्र ऋषभ (25), पुत्री सौम्या (30), मीरा अग्रवाल (50) और राकेश अग्रवाल (55) घायल हो गए।

Loading...

मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चालक शशि यादव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को गोरखपुर भेज दिया गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page