Connect with us

वाराणसी

डायग्नोस्टिक सेंटर से लाखों की ठगी, अधिकृत सप्लायर बनकर आरोपी ने लगाया चूना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में सीटी स्कैन मशीन के ट्यूब की आपूर्ति के नाम पर 23 लाख 94 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में करौली डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन करने वाली संस्था कैला देवी हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने फरीदाबाद स्थित माइक्रो वेव टूल्स एंड गौजेस के निदेशक राकेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक विश्वासघात और गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि राकेश शर्मा ने स्वयं को अधिकृत आपूर्तिकर्ता बताते हुए कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से भरोसा दिलाया और सीटी स्कैन ट्यूब उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी ने 23.94 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए, लेकिन उपकरण की आपूर्ति नहीं की। शिकायत के अनुसार, भुगतान मिलने के बाद आरोपी ने फोन, ईमेल सहित सभी संपर्क माध्यम बंद कर दिए।

Loading...

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। साथ ही बैंक लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page