खेल
ट्रेविस हेड के तूफानी शतक के आगे RCB ने चखा हार का स्वाद
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी बनाम हैदराबाद के बीच मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी आरसीबी की टीम 25 रन से मैच हार गई।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के शतक और हेनरिच क्लासेन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 287 रनों का स्कोर खड़ा किया था। ट्रेविस हेड ने आईपीएल करियर का अपना पहला शतक जड़ा। उन्होंने महज 39 गेंद में शतक जड़कर हैदराबाद की टीम को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाने का काम किया।आरसीबी 20 ओवर में सात विकेट पर 262 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के मिलाकर इस मैच में कुल 549 रन बने। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 43 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि मयंक मार्कंडेय ने 2 और टी नटराजन ने 1 विकेट लिया।

आरसीबी की तरफ से दिनेश कार्तिक ने 35 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान डु प्लेसिस ने 28 गेंदों पर 62 रन और विराट कोहली ने 20 गेंदों पर 42 रन बनाए। मगर कोई भी टीम को जीत नहीं दिला सका। 10 ओवर खत्म होते तक तो 122 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
