Connect with us

वायरल

ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित बोलेरो, दो की मौत, तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा स्थित डीह तिलक ठाकुर के पास शुक्रवार सुबह करीब 6:15 बजे गाजीपुर से बलिया जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई।

चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से पांच घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जबकि तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो की मौत हो गई और तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोठाई बलुआ और चकरा गांव निवासी पांच महिलाएं, दो बच्चियां और एक चालक गाजीपुर के एक मठ में गए थे। वे शुक्रवार सुबह गाजीपुर से बलिया लौट रहे थे, तभी हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव के पास चालक धनंजय यादव को झपकी आ गई और बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने राधिका (40) और पार्वती (45), दोनों निवासी गोठाई बलुआ, को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में एक ढाई साल की बच्ची और 18 साल की किशोरी शामिल हैं। जबकि चालक धनंजय यादव की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page