अपराध
ट्रेन से 750 कारतूस के साथ एक युवती गिरफ्तार
बलिया। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन से बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। मिर्जापुर जिले की रहने वाली मनीता सिंह ट्रॉली बैग में 750 कारतूस लेकर छपरा जा रही थी।
मनीता ने पुलिस को बताया कि उसे यह कारतूस अपने दोस्तों रोशन यादव और अंकित पांडेय से मिले थे जिन्होंने पैसे का लालच देकर उसे बैग छपरा स्टेशन पर किसी व्यक्ति को देने के लिए कहा था।
इससे पहले 29 सितंबर को भी प्लेटफॉर्म से दो आरोपियों के पास से 825 कारतूस और दो तमंचे बरामद किए गए थे। इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब मनीता समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। कारतूस के नक्सलियों से संबंधों की संभावनाओं पर भी जांच की जा रही है।
मनीता सिंह, जो नीट की तैयारी के लिए वाराणसी आई थी ने कहा कि उसकी दोस्ती कुछ हाई-फाई लड़कियों से हुई थी, जिससे उसके शौक बढ़ने लगे। साधारण परिवार से होने के कारण उसके परिवार वाले सिर्फ पढ़ाई और खाने के लिए पैसे देते थे।
उसकी रूम पार्टनर ने उसे रोशन यादव से मिलवाया जिसने उसे पैसे का लालच देकर इस अपराध में फंसा दिया। पुलिस का कहना है कि कॉलेजों और होस्टलों में अपराधी प्रवृत्त के लोग सक्रिय हैं जो गांवों से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों को लुभाकर आपराधिक कार्य कराते हैं। ऐसे में छात्रों को ध्यान रखने की जरूरत है ताकि वे अपराध के दलदल में ना फंसें।
