Connect with us

जौनपुर

ट्रेन में कैंसर पीड़ित महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

परिजनों ने शव के साथ तय किया 14 घंटे का सफर

केराकत (जौनपुर)। मुंबई में इलाज कराकर लौट रही कैंसर पीड़ित महिला की ट्रेन में मौत हो गई। यह दुखद घटना केराकत क्षेत्र के सरकी गांव निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मीना देवी के साथ हुई। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीना देवी पत्नी राजेश का कैंसर का इलाज मुंबई में चल रहा था। रविवार को वह परिवार के साथ कामायनी एक्सप्रेस से घर लौट रही थीं।

Loading...

भोपाल स्टेशन के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, और ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय उनके साथ देवर सुरेश, बेटा करन और बेटी अंजना मौजूद थे।

परिजनों ने ट्रेन में किसी यात्री को घटना की जानकारी नहीं दी और शव के साथ लगभग 14 घंटे का सफर तय करते हुए रविवार रात 11 बजे घर पहुंचे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार केराकत के रामेश्वर घाट पर किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page