Connect with us

गाजीपुर

ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के रहने वाले सूर्योदय इंटर कॉलेज के 15 वर्षीय छात्र आशुतोष यादव की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, आशुतोष इयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान मऊ से वाराणसी जा रही कुंभ स्पेशल ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। इयरफोन लगे होने के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जखनिया स्टेशन अधीक्षक ने तुरंत भुड़कुड़ा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। मां सुमन देवी और बड़े भाई आकाश यादव का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता कमलेश कुमार यादव, जो दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं, इस दुखद घटना की खबर सुनकर गहरे सदमे में हैं।

Loading...

आशुतोष 24 फरवरी से शुरू होने वाली हाई स्कूल परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम समेत कई नेताओं ने इस दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

पुलिस प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्क रहें और खासतौर पर मोबाइल व इयरफोन का इस्तेमाल करने से बचें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page