अपराध
टोटो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां टोटो चालक नियाज अहमद ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, नियाज अहमद ने सोमवार को अपनी पत्नी को मायके सूरत भेज दिया था। गुरुवार दोपहर के आसपास वह घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। जब परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे तो उन्होंने उसे कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि नियाज अहमद अपनी पत्नी के मायके जाने से काफी परेशान थे जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। नियाज अहमद अपने परिवार में चौथे नंबर के थे। उनके चार बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ सूरत में अपने नाना-नानी के घर हैं। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है।
फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
